आजमगढ़। इंडोनेशिया के बाली में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बैडमिंटन फेडरेशन की तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं क्रमशः इंडोनेशिया मास्टर्स 16 से 21नवंबर, इंडोनेशिया ओपन 23 से 28 नवंबर तथा एचएसबीसी वर्ल्ड टूर फाइनल्स 1 से 5 दिसंबर 2021 में बैडमिंटन एशिया की पहल तथा बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की सहमति से आजमगढ़ के अजेंद्र राय को विश्व स्तरीय तीनों महत्पूर्ण आयोजनों में बतौर निर्णायक नामित किया गया है। श्री राय आज वाराणसी से दिल्ली दोहा होते हुए जकार्ता पहुचेंगे जहां से चार्टेड फ्लाइट से बाली पहुचेंगे।
ज्ञातव्य है कि श्री राय बेसिक शिक्षा परिषद आजमगढ़ नगर क्षेत्र में कार्यरत हैं तथा विभागीय जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ साथ जनपद से तमाम खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
साथ ही पिछले दिनों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व जिलाधिकारी सुहास एलवाई की पहले एशियन स्वर्ण पदक विजेता की गाथा का भी श्रेय श्री राय को ही जाता है।
श्री राय ने अबतक राष्ट्र मंडल खेल, थॉमस कप, उबेर कप, एशियन चैम्पियनशिप, वर्ल्ड चैम्पियनशिप, सुदीरमन कप सहित अनेकों विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक की सफल भूमिका निभाई है।
श्री राय के सफल यात्रा के लिए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, निदेशक बेसिक शिक्षा डाक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, सचिव, प्रबल प्रताप सिंह, जे डी योगेंद्र सिंह, डाइट प्राचार्य अमरनाथ राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी नगर रविता राव, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ए के पाण्डेय, माया प्रसाद राय, डॉक्टर डी पी राय, डॉक्टर पियूष कुमार सिंह, पुनीत राय, कृष्ण कांत मिश्रा, रमा कांत वर्मा, सुनील दत्त विश्वकर्मा, मनीष रत्न अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद यादव, के एम श्रीवास्तव, आशुतोष रूंगटा ,प्रभाकर सिंह, डॉक्टर खालिद आदि लोगो ने बधाई दी।

0 Comments