सपा का जोश लाएगा परिवर्तन की क्रांतिः मुलायम

सपा संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री का 83 किलो का केक काट मना जन्मदिवस


देश की राजनीति में मुलायम सिंह यादव का महत्वपूर्ण योगदानः पीएम

लखनऊ। प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व देश के रक्षामंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 83वां जन्मदिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा प्रदेश कार्यालय में मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर मुलायम ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जन्मदिन मनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नौजवानों में जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। यह जोश परिवर्तन की क्रांति लाएगा। समाजवादी पार्टी परिवर्तन की राजनीति कर रही है।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप लोग परिवर्तन की राजनीति को कामयाब बनाएं। हम जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इसी तरह से सभी गरीबों का जन्मदिन मनाया जाए। आप लोग इतनी बड़ी संख्या में जन्मदिन मनाने आए हैं, आप लोगों का स्वागत है। बहुत-बहुत धन्यवाद और सबको बधाई। जन्मदिन के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने पिता व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का हाथ पकड़ कर केक कटवाया। पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव समेत तमाम बड़े नेता मौजूद थे। अखिलेश यादव और प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शाल ओढ़ाकर मुलायम सिंह यादव को सम्मानित कर जन्मदिन की बधाई दी। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सपा संरक्षक को पुष्पगुच्छ, बुके व उपहार देकर जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर 83 किलो लड्डू भी बांटे गए।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि देश की राजनीति में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुलायम सिंह को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। में पत्घ्नी से चल रहा था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट किया कि हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्रोत, सामाजिक न्याय के ध्वजवाहक और अपने जन संघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

Post a Comment

0 Comments