फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आजमगढ़। सठियांव शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर पर आयोजित फैंसी ड्रेस कंपटीशन एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान मुख्य अतिथि ए आर पी नंद लाल यादव ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का सर्वागीण विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए खेलकूद भी अत्यन्त जरूरी होता है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसआरजी डॉ जय शंकर सिंह एवं रामबदन यादव तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक बृजेश राय, अंजू कुमारी, प्रियंका श्रीवास्तव, शिखा राय, यासीन जफर, प्रियंका यादव, कृष्ण कुमार यादव समेत विद्यालय के बच्चें व अभिभावक मौजूद रहे।

0 Comments