मिथिलेश यादव
अम्बारी/आज़मगढ़। मुम्बई जा रहे युवक की ट्रेन हादसे में मौत हो गई। दर्दनाक हादसे से परिवार सहित पूरे गाँव मे शोक की लहर छाया गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा उफरी निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार अग्रहरी उर्फ बबलू पुत्र शीतल प्रसाद अग्रहरी अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर मुम्बई में पत्नी और बच्चों को भाई की औरत (भाभी) की डिलवरी केस में सहयोग करने के लिए रविवार को गोदान ट्रेन से जा रहे थे कि सोमवार को जैसे ही मुम्बई से पहले टिटवाला स्टेशन पर अपने बच्चों और पत्नी को उतार कर खुद बैग फेककर उतर रहे थे। लेकिन चलती ट्रेन होने के कारण बबलू का पैर फिसल गया और लगभग 1.30 बजे के आस पास ट्रेन के नीचे गिर जाने के कारण उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । मौत की सूचना पाते ही घर गाँव में कोहराम मच गया । शुभ चिंतको में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों के मुताबिक कल्यान चौकी के पास लाल भूमि पर शमसान घाट पर शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। बता दें कि मृतक शिवकुमार अग्रहरि उर्फ बबलू के पास सात वर्ष का एक लड़का है पूरे परिवार और शुभ चिंतकों में मातम छाया हुआ हैं।

0 Comments