बरदह/आज़मगढ़। देवगाँव बाई पास पर आज एक बड़ा हादसा हो गया यहाँ अनियंत्रित ट्रक ने कार को ज़बरदस्त टक्कर मार दी। जिससे कार पलट गई और चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी की अनुसार, मंगलवार को दोपहर करीब 2.30 बजे एक अनियंत्रित आजमगढ़ की ओर से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार जो चेवार जा रही जा रही थी जिसको देवगांव थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा मंदिर के पास अर्ध निर्मित नेशनल हाईवे 233 पर ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पलट गई और चालक मुन्ना सोनकर पुत्र शिव पूजन निवासी कटघर नसरुल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे चिकित्सालय लेकर एक स्थानीय अस्पताल गए जहां से लालगंज अस्पताल भेज दिया गया। कार को उपस्थित लोगों ने सीधा कर दिया है ज़ोरदार हुई इस टक्कर कार क्षतिग्रस्त हालत में फिलहाल वहीं पड़ी हुई है जबकि ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल हो गया। गौरतलब है देवगाँव बाइपास पर तेज रफ़्फ़्तार से चल रहे वाहन की वजह आए दिन काफ़ी दुर्घटना हो रही है। वही इस रोड राहगीरों को भी सड़क पार करते समय भय बना रहता है।

0 Comments