रतनपुरा/मऊ। सामाजिक परिवर्तन रथ लेकर रतनपुरा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने जन समूह का आवाहन किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वही वोट करिएगा जहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हो अपने निर्धारित समय से लगभग 4 घंटे विलंब से पहुंचे शिवपाल यादव अपने स्वागत में उमड़ी भीड़ देखकर काफी गदगद दिखे उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा इन सरकारों ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है परंतु सत्ता में बैठे हुए लोग इस पर अंकुश लगाने में असफल है। उन्होंने वादा किया कि अगर हम लोगों की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त की जाएगी 24 घंटे बिजली दी जाएगी प्रत्येक परिवार के एक युवक और एक युवती को सरकारी नौकरी दी जाएगी और यदि नौकरी नहीं दे पाए तो प्रत्येक बेरोजगार युवक युवती को सरकार की तरफ से 5 लाख दिए जाएंगे ताकि वह अपना स्वरोजगार प्रारंभ कर सकें।
उन्होंने कहा कि भाजपा को हराने के लिए मैं शुरू से ही कहता रहा हूं कि सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक होना हो जाना चाहिए। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी मैंने कहां की गठबंधन कर ले या बिलय कर ले परंतु हर कीमत पर भाजपा को केंद्र और प्रदेश की सत्ता से बाहर करने का लक्ष्य लेकर चलें। उन्होंने कहा कि रथयात्रा जो 12 अक्टूबर से प्रारंभ हुई है पश्चिमी उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड और 9 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में घूम रहा हूं जिस प्रकार का जनसमूह उमड़ रहा है। जिस तरह लोगों का प्यार मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि भाजपा की सत्ता जाएगी और धर्मनिरपेक्ष दलों की सत्ता आएगी स्वागत कार्यक्रम में निसार अहमद अमला यादव राजकुमार अशोक यादव रामाश्रय यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता 11.00 बजे से ही स्वागत के लिए फूल माला लेकर खड़े थे शिवपाल यादव ने रथ के ऊपर बने मचं से जहां भाषण दिया वही नीचे आकर और रथ के मुख्य द्वार पर खड़ा होकर उन्होंने कार्यकर्ताओं की मालाएं स्वीकार की।

0 Comments