साइबर क्राइम पुलिस का सराहनीय प्रयास, वापस कराए खाते से निकाले गए 3.64 लाख



आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैंक खाताधारक से धोखाधड़ी कर उसके खाते से लाखों रूपए निकाल लिया गया। साइबर क्राइम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे वापस उसके खाते में टांसफर करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र केे करतालपुर निवासी संजीव कुमार विश्वकर्मा पुलिस को बताया कि किसी ने मेरे पंजाब नेशनल बैंक खाते से मेरा मोबाइल सिम पोर्ट कराके 3,64,000 रुपये निकाल लिए। मैं बहुत गरीब आदमी हूँ, पैसा वापस दिलाने कर न्याय किया जाए। साइबर क्राइम थाना आज़मगढ के जिस पर प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने मुकदमा पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर वॉलेट/बैंक खातो में रूपये फ्रीज कराकर वादी संजीव कुमार विश्वकर्मा के बैंक खाते में पूरा 3,64,000 रुपये वापस कराया गया। जिससे उसके चेहरे पे मुस्कान आयी। पुलिस द्वारा किये गए कार्य की सराहना  एवं आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments