कबड्डी टूर्नामेंटः लड़कियों में मां प्यारी देवी व लड़कों में कंधरापुर की टीम विजयी

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया शुभारंभ



रमेश यादव

तहबरपुर/ आजमगढ़। जनपद के ग्राम खोजापुर माधोपट्टी स्थित मां प्यारी देवी होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज के परिसर में रविवार को समय सुबह 10.00 बजे से देर रात तक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया।  ग्राम प्रधान रमेश यादव के नेतृत्व में लड़कियों की 6 टीम एवं लड़कों की 12 टीमों ने दर्शकों के बीच अपना खेल कौशल दिखलाएं। लड़कियों में मां प्यारी देवी की टीम विजयी हुई जबकि अरुण पब्लिक कॉलेज की टीम उपविजेता रही। इसी दौरान लड़कों के खेल कौशल के दौरान फाइनल मुकाबले में कंधरापुर की टीम ने आजमगढ़ को 24-20 से हरा कर विजेता बन गई। इस अवसर पर आयोजक डॉ ऋषि देव मौर्य, व्यवस्थापक मनोज यादव, अमित कुमार यादव, डॉक्टर सोनू मौर्य, कृष्ण पाल यादव, सूरज कुमार पप्पू, आशीष मौर्य, परविंद मौर्य, डॉक्टर के के मोर, प्रेम कुमार, शंभू यादव, सूर्यभान पाल गोरखनाथ यादव, दरोगा एंपायर, उमेश यादव, नीलेश यादव, लक्ष्मीकांत, सुरेंद्र मौर्य, अंशु यादव, नीरज मौर्य, महक मौर्य समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए। 

Post a Comment

0 Comments