कांग्रेस की महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर नुक्कड़ सभा


हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकारः निर्मला भारती

मुकेश सिंह

मेहनगर/आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की महंगाई, बेरोजगारी को लेकर नुक्कड़ सभा की गई जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला भारती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर बढ़ रही है लेकिन सरकार बेखबर है, सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। अब जनता भाजपा को नकार चुकी है, भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की कवायद शुरू हो गई। जिला महासचिव ओमप्रकाश सरोज ने बताया कि भाजपा सरकार को हम लोग उखाड़ फेंकने की संकल्प लें रहे हैं हम लोग प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे, कांग्रेस सरकार में विकास की धारा बहती थी डीजल, पेट्रोल गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि होती है, जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है सरकार कोई भी नियुक्ति फ़ेस नहीं हुई है। इस अवसर पर यशवंत उर्फ नागा, प्रीती कुमारी, प्रबोध यादव, विश्वधारी, अली हसन आजमी, गुलशन आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments