अखिलेश मिश्र
लालगंज/आजमगढ़। खुम्भा देवरी ग्राम पंचायत में मां भद्रकाली जी का वार्षिकोत्सव श्रृंगार एवं चरण पादुका परिक्रमा कार्यक्रम संतोष सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। चरण पादुका हाथी, घोड़े, बाजे, गाजे, ढोल, नगाड़े की मधुर धुनि के साथ मां काली मन्दिर खुम्भा देवरी से प्रारंभ होकर शिवपुरवा, बेइली, चिउटहरा गांवों का परिक्रमा करते हुए पुनः वापस आई। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम होंगे। चरण पादुका परिक्रमा के पश्चात अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। जिसका समापन कल 13 नवम्बर को होगा। तत्पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन होगा। कल 13 नवम्बर को ही कन्या पूजन तथा वृद्ध पूजन का भी कार्यक्रम संपन्न होगा। जिसमें बुजुर्गों को अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित देवरहा बाबा के परम शिष्य द्वारिकाधीश मठ के महंत राम अखण्ड दास जी महाराज ने गोपाष्टमी के महत्व को बताते हुए कहा कि आज गोपाष्टमी है। आज का दिन बहुत ही शुभ एवं मंगलमय है। गोपाष्टमी के दिन गौ पूजन का विशेष महत्व है। गाय के प्रत्येक अंगों में देवताओं का वास होता है। गौ पूजन से समस्त देवताओं की भी की पूजन हो जाता है। गौ मांता जीवन दात्री होती है। गौ माता के आशीर्वाद से सुख, समृद्धि सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर संतोष सिंह, भूप नारायण सिंह, मधुसूदन सिंह, संतोष सिंह, रमाशंकर सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह, प्रेमनाथ सिंह, पद्मनाथ सिंह, गोपाल तिवारी, रविनंदन सिंह, अंजनी सिंह, विवेकानंद सिंह, राम बचन दास महाराज, ओपी सिंह, अखिलेश, अनिल, संजय, विनय, बृजेश, माधव, हेमंत, गोविंद, रिशू, राज, दीपक, प्रकाश, अनुभव, चमन, आशुतोष, रमन, रूद्र प्रताप, किशन, अक्षत, नैतिक, आदित्य आदि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने चरण पादुका परिक्रमा कार्यक्रम में भाग लिए।

0 Comments