देवगाँव के नन्दापुर में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम

 लाखों के गहने समेत नगदी लेकर हुए फ़रार, छठ पूजा के लिए बाहर गया था परिवार 



लालगंज/आज़मगढ़ । देवगाँव के नन्दापुर में छठ पर्व की रात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों के गहने समेत नगदी लेकर फ़रार हो गये परिवार जब वापस आया तो उनके होश उड़ गये जानकारी अनुसार देवगाँव कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर निवासी अविनाश साहू पुत्र स्वर्गीय श्रीचंद साहू छठ का पर्व मानने परिवार समेत अपने ससुराल मुबारकपुर गये हुए थे घर ख़ाली देखकर चोर घर के अंदर दाखिल हुए और घर कमरे में लगे तालों को तोड़कर घर में नगदी समेत क़रीब डेढ़ लाख के गहने लेकर फ़रार हो गये गुरुवार रात जब परिवार घर पहुँचा तो घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गये आनन फ़ानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौक़े पर पहुँची पुलिस ने घर की छानबीन कर पीड़ित से थाने पर तहरीर देने की बात कहकर चली गई घर मालिक अविनाश साहू ने बताया की वो छठ के लिए बाहर गये हुए थे वापस आए तो सभी कमरों का ताला टूटा और आलमारी व सभी सामान बिखरे पड़े थे घर के सभी गहने चोर लेकर फ़रार हो गये थे उन्होंने बताया कि क़रीब डेढ़ लाख के गहने समेत घर में रखे कुछ नगदी ग़ायब है ।

Post a Comment

0 Comments