गगहा में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को मारी गोली



गोरखपुर। जिले के गगहा थानाक्षेत्र के मिश्रौली-नेवरा के बीच बुधवार की रात बदमाशों ने बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार युवक को गोली मार दी. गनीमत रही कि गोली युवक की कनपटी को छूते हुए निकल गई. जिससे वह घायल हो गया. सूचना पर पहुंचे युवक के पिता ने बेटे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. हालांकि युवक को बदमाशों ने गोली क्यों मारी, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. जानकारी के अनुसार, गगहा थाना क्षेत्र ग्राम सभा नेवरा के बासीपार निवासी राम आशीष यादव का 18 वर्षीय बेटा प्रतीक यादव बुधवार की शाम ग्राम मुसाइला में अपने दोस्त के बर्थडे में गया था. वह रात 8.30 बजे बाइक से घर आ रहा था कि मिश्रौली-नेवरा के बीच दो लोगों ने उसकी बाइक को ओवर टेक कर रोक लिया. उसके बाइक के रुकते ही उसमें से एक ने प्रतीक के ऊपर फायर कर दिया. गोली उसके कनपटी को छीलते बाहर निकल गई. सूचना पर पहुंचे उसके पिता उसे सीएचसी कौड़ीराम ले गए. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के पास जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जिला अस्पताल में घायल युवक का इलाज चल रहा है. परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी है. मौके पर पहुंची पुलिस युवक से बयान लेकर मामले की पड़ताल कर रही है. इंस्पेक्टर गगहा इंस्पेक्टर अमित दूबे ने बताया कि युवक का बयान लिया जा रहा है. फिलहाल घायल की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.  पुलिस लूट और पुरानी रंजिश दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है.

Post a Comment

0 Comments