रोजगारपरक कार्यों में हर संभव मदद का दिया आश्वासन
अंबारी/आजमगढ़। फिल्म अभिनेत्री शाबाना आजमी और तन्वी आजमी सोमवार के फिल्म निर्माता विजय दास गुप्ता के साथ कैफी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर पहुंची. महिलाओं के कार्यों को देखा और सराहा. स्वच्छता पर ध्यान देनी की सलाह के साथ रोजगारपरक कार्यों में हर संभव मदद का आश्वासन दिया. कैफी आजमी चिकनकारी सेंटर में शबाना आजमी के भाई सिने फोटोग्राफर बाबा आजमी की पत्नी तन्वी आजमी ने महिलाओं चिकनकारी के कार्यों की बारीकी को देखा. जिसमें मेजवां सोसाइटी की तरफ से मुंबई में आयोजित फैशन शो में माडल के प्रयोग किए गए चिकनकारीयुक्त फैब्रिक को भी देखा और सराहा.
शबाना आजमी ने सेंटर में काम करने वालीं महिलाओं को स्वच्छता पर ध्यान देने को कहा. चिकनकारी की बारीकियों को देखकर शबाना और तन्वी महिलाओं की तारीफ की. मेजवां गांव में वाशिगटन से आये समाज सेवी व फिल्म निर्माता विजय दास गुप्ता ने कैफी आजमी के संस्थान में चल रहे रोजगारपरक कार्यों को देखा और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया. गांव में अब तक विधवा, वृद्धापेंशन का लाभ न प्राप्त करने वाले लोगों को रोजगार ढाबा के जिला समंवयक मनोज कुमार प्रजापति से संपर्क करने के लिए कहा. शाम लगभग पांच बजे मेजवां सोसाइटी की तरफ से आयोजित वित्तीय संदर्भ में बैठक में शामिल हुईं. सीइओ विनोद पांडेय, आशुतोष त्रिपाठी, मोहम्मद अदनान, डा. उदयभान यादव, विकास यादव, रोशन, जयकिशन, मनोज प्रजापति, अनिरुद्ध, संयोगिता, राजेश यादव, रामफेर आदि शामिल रहे.

0 Comments