भोजन में आलू-टमाटर की सब्जी बनाना पत्नी को पड़ा भारी, गोली से उड़ा दिया



बरेली। जिंदगी में छोटी-छोटी बातों पर लोग इतना अधिक गुस्सा कर लेते हैं कि वारदात तक कर बैठते हैं। ऐसा ही एक वारदात बरेली में हुआ है। यहां गुस्से में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बात बस इतनी सी थी कि पत्नी ने पति के मन का भोजन नहीं बनाया था। इस पर गुस्साए पति ने तमंचा उठाया और पत्नी पर फायर कर दिया। गोली पत्नी की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनपद के सरदारनगर में रहने वाले संदीप की शादी तीन साल पहले नेहा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आए दिन मारपीट भी होती थी। गुरुवार की रात संदीप ने नेहा से फूलगोभी की सब्जी बनाने के लिए कहा, लेकिन नेहा ने टमाटर आलू की सब्जी और दाल बनाकर परोस दी। इस पर संदीप को गुस्सा आ गया। संदीप ने नेहा को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। दोनों में तीखी नोकझोंक होते-होते मामला बढ़ गया। दोनों में रात भर विवाद हुई। शुक्रवार सुबह होते ही फिर से दोनों में विवाद होने लगा। इस पर गुस्साए संदीप ने तमंचे से गोली मारकर नेहा की हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो वे मौके की ओर दौड़े। देखा नेहा फर्श पर मृत पड़ी थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

0 Comments