कोरोना महामारी से बचाव को पत्रकार विकास परिषद ने लगवाया वैक्सीनेशन कैंप



प्रयागराज। अरैल क्षेत्र के शिवनगर स्थित पत्रकार विकास परिषद के प्रधान कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा के सानिध्य में कोरोना महामारी से बचाव हेतु स्थानीय निवासियों के लिए वैक्सिनेशन कैंप लगवाया गया। इस मौके पर चिकित्सकों की पूरी टीम ने क्षेत्र के ग्रामीण वासियों को वैक्सीन लगाकर कोरोना महामारी से बचाव हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए तथा साथ ही डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के विषय में भी लोगों को जागरूक किया गया इस मौके पर सर्वप्रथम राष्ट्रीय सचिव डीके मिश्रा ने वैक्सीन की दूसरी खुराक सभी ग्रामीण वासियों के सामने लगवा कर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी ग्रामीण एवं स्थानीय निवासी के जहन में वैक्सीन को लेकर कोई भी दिक्कत ना हो। कैम्प में पत्रकार विकास परिषद के मंडल संयोजक आशीष मिश्र, जिला सह संरक्षक नीलकमल तिवारी, कार्यालय प्रभारी संदीप सिंह महिला विंग जिला उपाध्यक्ष बबिता शर्मा, नीलम मिश्रा जिला सचिव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments