विवेक जायसवाल
अतरौलिया/आजमगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने वाली विवाहिता का 100 सैया अस्पताल के डॉक्टरों ने जान बचाई हैं। पीड़िता ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी राजेश चतुर्वेदी की पत्नी ज्योति 35 वर्ष ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने तत्काल उसे नजदीकी 100 सैया अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा था। डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने जहर का सेवन किया है जिससे हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित महिला के लंबे इलाज के दौरान आज शनिवार को डॉक्टरों ने उसे स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी। पीड़िता ने इलाज कर रहे डाक्टरों को धन्यवाद दिया। पीड़ित का इलाज कर रहे 100 सैया अस्पताल के डॉक्टर अली हसन ने बताया कि पीड़िता का इलाज काफी जटिल था। पीड़िता ने जहर का सेवन किया था। पीड़िता का कई दिनों से इलाज चल रहा था और उसकी हालत में निरंतर सुधार होता गया। आज पीड़िता पूरी तरह से स्वस्थ हो गई और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई ।पीड़िता की आंखों में आंसू थे जो किसी दर्द को बयां कर रहे थे और पीड़िता ने सभी सहयोगी डॉक्टरों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने उसकी जान बचाई।
0 Comments