लखनऊ की प्रदर्शनी में पुष्पनगर के मिट्टी से बने बर्तनों का जलवा



बृजभान विश्वकर्मा

दीदारगंज/आजमगढ़। मिट्टी से बनें बर्तनों एवम कुम्हारी कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में 25 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक चल रही मिट्टी से बनें बर्तनों की प्रदर्शनी में जहां प्रदेश के कोने-कोने से आए कुम्भकार जाति के लोगों द्वारा अपने कला का प्रदर्शन स्टाल लगाकर किया जा रहा है। जिसमें घरेलू बर्तनों सहित खिलौनों एवं अन्य सामानों का प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं जनपद के मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के पुष्पनगर गांव निवासी सुबाष चंद प्रजापति व पतिराम प्रजापति को भी इस प्रदर्शनी में भाग लेने का अवसर मिला और इन लोगों ने ब्लैक पाटरी और अन्य बर्तनों का स्टाल लगाया है जिनका स्टाल नम्बर 37 है जिसका उद्घाटन व अवलोकन उत्तर प्रदेश सरकार के लघु उद्योग मंत्री व पूर्व माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डा0 धर्मवीर प्रजापति को किया गया तथा अनेक डिजाइनों में तैयार मिट्टी के सामानों को सराहा। जिससे क्षेत्र के माटी कला से जुड़े हुए लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments