डीएम की त्वरित कार्रवाई बना चर्चा का विषय, लेखपालों में दहशत का मौहाल
अखिलेश मिश्रा
लालगंज/आजमगढ़। आबादी का सर्वे कर रहे लेखपाल द्वारा ग्रामीणों से धन उगाही किए जाने से क्षुब्ध विजय यादव ने लेखपाल का वीडियो बना कर वायरल कर दिया जिसे गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल को निलम्बित कर दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। लालगंज तहसील में कार्यरत लेखपाल कृपा निधान गुप्ता आबादी का सर्वे करते समय ग्रामीणों को आबादी का कागजात सही करने के नाम पर मनमानी धन उगाही कर रहा था जिससे गांव के लोग काफी परेशान थे। यही हाल अन्य लेखपालों का भी था। लहुआ कलां निवासी विजय यादव से लेखपाल ने कहा कि आपका मकान आधा आबादी में हैं आधा ग्राम समाज में हैं खर्चा करिए पूरा मकान आबादी में कर दूंगा। जागरूक विजय यादव ने लेखपाल के लालगंज स्थित आवास पर जा कर पैसा देते हुए वीडीओ बना कर वायरल कर दिया। 12 अक्टूबर को देर रात्रि उपजिलाधिकारी लालगंज नवीन प्रसाद के यहां भी वीडीओ पहुंचा जिसे वह गम्भीरता पूर्वक लेते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु उपजिलाधिकारी निजामाबाद व जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दिया। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि लेखपाल 8 अक्टूबर को निजामाबाद तहसील के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था जिसके कारण मेरे द्वारा कार्यवाही नही कि जा सकती थी। उपजिलाधिकारी कि रिपोर्ट पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने लेखपाल को निलम्बित कर दिया। त्वरित कार्यवाही होने से जहां लेखपालों में हड़कम्प मचा हुआ हैं वही आम लोगों में इस साहसिक कार्य कि चर्चा जोरो पर हो रही हैं। अब देखना हैं ग्रामीणों के निशाने पर अगला लेखपाल कौन होता हैं।

0 Comments