मधुबन/मऊ। प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। योगी आदित्यनाथ के पाँच साल के कार्यकाल को जनता देखा और अब अखिलेश यादव के पाँच साल के कार्यकाल को याद कर रही है। 2022 में प्रदेश की जनता एक बार फिर से अखिलेश यादव को प्रदेश की बागडोर सौंपने जा रही है। 2022 में प्रदेश में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उक्त विचार सपा के प्रदेश अध्यक्ष एंव विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम पटेल ने सोमवार को किसान नौजवान पटेल यात्रा के मधुबन विधानसभा में पहुंचने पर क्षेत्र के बंधनपुर में आयोजित जनसभा में व्यक्त की। हालांकि यह यात्रा इस विधानसभा में अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलम्ब से पहुंची। इसके बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष की अगुवानी एंव यात्रा की स्वागत में डटे रहे। वहीं असना चकऊथ मार्ग पर स्थित मां विन्ध्यवासिनी महाविद्यालय बंधनपुर के प्रांगण में सपा नेत्री पूनम यादव के नेतृत्व में विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर, व्यापारी, नौजवान, महिलाएं बेहाल हैं। किसान फसल के उचित मूल्य की मांग करता है तो उनके ऊपर लाठियां बरसाई जाती हैं। सरकार की गलत नीतियों की वजह से महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और महिला उत्पीड़न चरम पर है। अपराधी बेलगाम हैं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, डा. राम मनोहर लोहिया के संघर्षों से प्रेरणा लेकर यह यात्रा निकाली गई है। सपा पिछडा़ प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुशवाहा ने कहा कि इस किसान पटेल यात्रा का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन है। प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है। जनता व किसान रो रहा है व प्रदेश सरकार सो रही है। युवा प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। प्रदेश की जनता मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगार से तंग आकर सरकार को बदलने को आतुर दिख रही है। सभा को सपा निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, एमएलसी राकेश कुमार ऊर्फ गुड्डू यादव व कार्यक्रम की अध्यक्षता मुसाफिर यादव तथा संचालन जयप्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट व प्रबंधक पूनम यादव ने सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा राजीव राय, राहुल दूबे, लीलावती कुशवाहा, राजेंद्र मिश्र, चंद्रमणी यादव, रमायन यादव, अल्ताफ अंसारी, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल सहित अनेक हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
0 Comments