एसआईटी जांच स्वागत योग्य निर्णय : सुजीत सिंह

 




 

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में बिना टेंडर कराएं मऊ जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में 16 करोड़ से अधिक की संपत्ति की लूट  खसोट की एसआईटी जांच कराए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने वित्तीय प्रशासनिक एवं विलंब समिति के सभापति एवं गोरखपुर अयोध्या स्नातक खंड से विधान परिषद के सदस्य  देवेंद्र प्रताप सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी  ने मनमाने तरीके से नियमों को ताक पर रखकर सरकारी धन का बंदरबांट किया है उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के गठन के बाद जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जिला पंचायत राज विभाग द्वारा टेंडर कराया गया था, लेकिन उस टेंडर को मनमाने तरीके से निरस्त कर दिया गया और सरकारी धन का व्यापक पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के इस कृत्य से उत्तर प्रदेश की सरकार की बदनामी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी को भी जनता के धन को लूटने का अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की किरकिरी कराने का काम किया है जिसका प्रभाव आगामी विधानसभा के चुनाव पर पड़ सकता है जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिस तरह मनमाने ढंग से सरकारी धन का दुरुपयोग किया है यह विषय निश्चित तौर पर दुस्साहस की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करने का काम किया है ऐसे अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments