युवाओं के बल पर चुनाव में 350 पार करेगी भाजपा: दीपक मल्ल

लालगंज में भाजपा के युवा मोर्चा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की चर्चा



अखिलेश मिश्र

लालगंज/आजमगढ। विधानसभा लालगंज के मंडल लालगंज युवा मोर्चा की कार्यसमिति बैठक शगुन मैरिज हाल में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री दीपक मल्ल विशिष्ट अतिथि में नगर चेयरमैन विजय सोनकर, उपाध्यक्ष रजनीश जयसवाल, महामंत्री अंकुर राय, उपाध्यक्ष शिवेंद्र राय, उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी द्वारा संयुक्त रुप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार राय ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा युवाओं के बल पर इस बार भाजपा 350 के पार करेंगी। मंडल में चलने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में मुख्य अतिथि के द्वारा  विस्तृत रूप से चर्चा की गई और सभी पदाधिकारियों को उनके कार्यों के बारे में बताया गया। कार्यसमिति युवा संवाद कार्यक्रम किया गया जिसमें पूरे विधानसभा के मंडल अध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवगांव ऋषभ सिंह, मंडल अध्यक्ष पल्ह़ना अंशु मिश्र, मंडल अध्यक्ष बरदह अंकित राय, मंडल अध्यक्ष ठेकमा विशाल राय उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष शैलेश पाठक, सुनील राय, हर्षवर्धन सिंह मंडल महामंत्री अमन राय,शिवसागर राजभर, अनिल चौहान ,दीपक राय, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता कार्यालय प्रभारी राहुल मौर्या सोशल मीडिया प्रभारी रूपचंद गांव सुनील प्रजापति शिवम राय पंचदेव मनीष चौहान शशांक राय आदि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धर्मराज सिंह मंडल महामंत्री ने किया।

Post a Comment

0 Comments