आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में ऋत्विक जायसवाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति तथा राज्यसभा सांसद एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ मोहन चौहान की संस्तुति पर की गई है।
जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि इस नियुक्ति से क्षेत्रीय स्तर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। फैसले से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर ऋत्विक जायसवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण और समाज सेवा का बड़ा अवसर है। वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। नियुक्ति के बाद से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

0 Comments