वरिष्ठ नेताओं के प्रति जताया आभार, बोले—पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठन के निर्देशों के अनुरूप करूंगा दायित्वों का निर्वहन
आजमगढ। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता रतन गुप्ता को गोरखपुर क्षेत्र में क्षेत्रीय मंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। रतन गुप्ता ने इस दायित्व के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसकी असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक व्यवस्था है। पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने और संगठन की सेवा करने का अवसर दिया है। ऐसे में क्षेत्रीय मंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। वह संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेंगे।
रतन गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और संगठन की ओर से समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पूरी ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ पालन करना उनकी प्राथमिकता होगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं और पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने इस अवसर पर आदरणीय प्रकाश पाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा, श्याम बिहारी गुप्ता, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग, अनूप गुप्ता, सभापति एवं विधायक, विनोद राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा, रामसूरत राजभर, सदस्य विधान परिषद, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदेश संयोजक, शिवनाथ चौधरी, प्रदेश महामंत्री भाजपा पिछड़ा मोर्चा तथा मोहन चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा मोर्चा गोरखपुर के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
अंत में रतन गुप्ता ने कहा कि सभी वरिष्ठजनों का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए पार्टी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

0 Comments