राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में आजमगढ़ को 19 पदक, 6 बेटियों का नेशनल के लिए चयन

मंडल को मिला ऑलओवर उपविजेता का खिताब, अंडर-14 बालिका वर्ग की पहली राज्य ट्रॉफी पर कब्जा



आजमगढ़। शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं विद्यालयीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता-2026 में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 19 पदक जीते। मंडल को ऑलओवर उपविजेता का खिताब मिला, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रथम राज्य ट्रॉफी भी टीम ने अपने नाम की। जिले की छह बेटियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि में श्री बिहारी जी योगासन अकादमी का विशेष योगदान रहा। अकादमी के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। अकादमी की ऋषिका और स्पर्श को स्टेट बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक
अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर में जाह्नवी और पहल, अंडर-14 रिदमिक पेयर में अंजलि और जाह्नवी, अंडर-17 रिदमिक पेयर में माही और अर्पिता तथा अंडर-19 रिदमिक पेयर में पूजा और संजना की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-14 आर्टिस्टिक सिंगल में जाह्नवी और अंडर-19 ट्रेडिशनल वर्ग में शौर्य ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
खिलाड़ियों की सफलता पर श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के प्रबंधक संत प्रसाद अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के निर्णायकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर कंपटीशन डायरेक्टर नूपुर श्रीवास्तव, कंपटीशन मैनेजर राजन वैदिक, स्टेज मैनेजर अर्चना शर्मा, जिला प्रभारी बालकृष्ण, अध्यक्ष लौटू, सचिव अशोक सहित रजत मौर्या, रितु चेतमनी, प्रियंका कुशवाहा, लोकनाथ, स्मिता, रवीना, मंजरी, अंजलि और मनमोहन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments