आजमगढ़। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व पर भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए शहर में 19 अक्टूबर की दोपहर से 20 अक्टूबर की देर रात तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने और प्रतिबंधित रास्तों पर वाहन न ले जाने की अपील की है।
इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
पहाड़पुर तिराहा: यहां से चौक चौराहा की ओर छोटे-बड़े वाहन नहीं जाएंगे। वाहन मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा होकर गुजरेंगे।
पुरानी कोतवाली: यहां से कालीनगंज की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
काली चौरा तिराहा: यहां से हर्रा की चुंगी और कोट चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। वैकल्पिक मार्ग एलवल चौकी, बड़ादेव तिराहा, पुरानी सब्जी मंडी और पांडेय बाजार रहेगा।
शंकर तिराहा: यहां से चौक चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। वाहन लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी और पांडेय बाजार होकर जाएंगे।
पांडेय बाजार: यहां से तीन पहिया, चार पहिया और बड़े वाहन पुरानी सब्जी मंडी की ओर नहीं जाएंगे।
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी प्राप्त करें और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

0 Comments