मिर्जापुर के लालगंज के रहने वाले हैं दोनों आरोपी!
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और सराफा चोरी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हुशामपुर बड़ागांव नहर की पुलिया के पास सुबह करीब पांच बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो सगे भाइयों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से बिना नंबर प्लेट की अर्टिगा कार भी बरामद हुई है।
घायल आरोपियों की पहचान सुनील (29) और अनिल (25), पुत्र छोटक, निवासी लालगंज थाना क्षेत्र, जिला मिर्जापुर के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष निजामाबाद राकेश कुमार सिंह के अनुसार, दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और सराफा चोरी की घटनाओं में कथित संलिप्तता की जांच कर रही है। बरामद अर्टिगा कार के स्वामित्व और चोरी की घटनाओं में उसके इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

0 Comments