बैंक हड़ताल स्थगित, 28 से 30 सितंबर तक सामान्य रूप से खुलेंगी शाखाएं




आजमगढ़। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सक्षम प्राधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
हड़ताल स्थगित होने के बाद देशभर की बैंक शाखाएं 28, 29 और 30 सितंबर को सामान्य कार्यदिवस की तरह खुलेंगी और बैंकिंग सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी। इससे इन तीन दिनों में बैंकिंग कार्यों के प्रभावित होने की आशंका भी समाप्त हो गई है।
बैंक ग्राहकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए शाखाओं में सामान्य रूप से पहुंच सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments