आपने भाभी से मिलवाने का वादा किया था', सीने पर डिंपल यादव का टैटू दिखाते हुए अखिलेश से बोला सपा समर्थक...और फिर !



आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को कुछ समर्थकों ने रोक लिया। समर्थक ने शर्ट के बटन खोले और सीने पर गुदवाया मैनपुरी सांसद डिंपल यादव का टैटू दिखाने पहुंच गया। टैटू दिखाते हुए समर्थक ने अखिलेश यादव से कहा कि आपने भाभी जी से मिलवाने का वादा किया था। आप उनसे कब मिलवा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तीन से चार दिन पुराना है।
मिली जानकारी के अनुसार, तीन से चार दिन पहले अखिलेश यादव आजमगढ़ में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। जैसे ही सपा मुखिया अखिलेश यादव के आने की समर्थकों को लगी, वैसे ही बड़ी संख्या में सपा समर्थक उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। समर्थक ने शर्ट का बटन खोलकर डिंपल यादव का टैटू अखिलेश यादव को दिखाया।
डिंपल यादव का टैटू दिखाते हुए समर्थक अखिलेश यादव से बोला कि आपने भाभी मां से मिलवाने का वादा किया था। समर्थक की बात सुनकर अखिलेश यादव मुस्कुराने लगे और समर्थकों से बातचीत करने के बाद चले गए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments