27 जून को आजमगढ़ आएंगे अखिलेश यादव, सिधारी में विवाह समारोह में होंगे शामिल!



आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार 27 जून 2026 को आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव शनिवार सुबह 10 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। वह दोपहर करीब 1 बजे सिधारी क्षेत्र स्थित शंकर जी की मूर्ति के पास पहुंचेंगे।
इसके बाद वह श्री चंद्रदेव राम यादव (करेल्ली) की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग 45 मिनट प्रवास के बाद वह दोपहर 1:45 बजे आजमगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में समर्थकों के उनके स्वागत के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments