आजमगढ़ | अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा नगर निवासी शिवम तिवारी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
सिधारी स्थित उनके आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. संजय कुमार पांडेय सरस ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि शिवम तिवारी को उनकी सामाजिक सक्रियता और विशिष्ट कार्यों के चलते यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में संगठन का युवा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मानंद पांडेय और जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शिवम तिवारी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने ब्राह्मण एकता, संस्कार और राष्ट्रीयता को प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी, महंत संजय पांडेय, बंशीधर पाठक, अजय पांडेय, अशोक तिवारी, पंचदेव पांडेय, मनोज पांडेय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

0 Comments