आजमगढ़ : सर्वाेदय पब्लिक स्कूल की छात्रा मण्डल टॉपर साक्षी यादव को किया सम्मानित...5100 का चेक व स्मृति चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह!



आजमगढ़। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में सर्वाेदय पब्लिक स्कूल की छात्रा साक्षी यादव ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आजमगढ़ मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और जनपद का नाम रोशन हुआ है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टोंस रियलिटी के डायरेक्टर अजय यादव रहे। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अजय यादव ने साक्षी यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर टैबलेट व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं लव यादव ने रिया यादव, प्रियांश यादव और हर्षित यादव को 5100 रुपये का चेक एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अजय यादव ने कहा कि कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0 Comments