आजमगढ़: शहर के प्रतिष्ठित श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के चुनाव में रविवार को मतदान के बाद देर रात हुई मतगणना में विभिन्न पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में कई नए चेहरों ने जीत दर्ज करते हुए ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाली।
अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अतुल कुमार अग्रवाल उर्फ ‘मुन्ना’ ने 420 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सुदर्शन प्रसाद अग्रवाल को हराया, जिन्हें 244 वोट मिले। इस परिणाम के साथ ट्रस्ट में नेतृत्व परिवर्तन साफ तौर पर देखने को मिला।
अग्रवाल धर्मशाला एवं भंडार अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने 421 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि ओम प्रकाश अग्रवाल को 241 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर आशीष अग्रवाल 380 मतों के साथ विजयी रहे और अंकित अग्रवाल को 283 मत प्राप्त हुए।
इसी क्रम में प्रबंधक पद पर डेविड अग्रवाल ने 432 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि निखिल अग्रवाल को 226 मत मिले। सहायक प्रबंधक पद पर अमरनाथ अग्रवाल 345 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि गगन कुमार अग्रवाल को 312 मत प्राप्त हुए।
गौरतलब है कि अग्रवाल समाज की कार्यकारिणी का यह चुनाव कई वर्षों बाद आयोजित हुआ था, जिसे लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। पिछले कुछ दिनों से प्रत्याशियों द्वारा जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

0 Comments