आजमगढ़ : नवीन सरस्वती इंटर कॉलेज में परीक्षा परिणाम घोषित मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित!



आजमगढ़। शहर के कोलबाजबहादुर स्थित नवीन सरस्वती इंटर कॉलेज, मंगलवार को परीक्षा परिणाम वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्रबंधक राम प्रसाद यादव ने नर्सरी से कक्षा 11 तक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम, शील्ड एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को श्रीमती अर्चना यादव तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को चंदन श्रीवास्तव द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्रबंधक राम प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय बच्चों को उच्चकोटि की शिक्षा और संस्कार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, लेकिन अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे इस भौतिकवादी युग में प्रतिदिन कम से कम एक घंटा बच्चों के भविष्य के लिए अवश्य दें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक रमाशंकर राय ने किया। इस दौरान नागेंद्र यादव, अनुपमा सिंह, हिंदू यादव, रंजना श्रीवास्तव, गोविंद जी, अवनिंद्र यादव, राकेश जी एवं धीरज गुप्ता सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments