आजमगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन: दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 शातिर बदमाश घायल...और फिर !



आजमगढ़ | जनपद में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बीती रात बड़ा अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों के दौरान गौकशी, पशु चोरी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन कुख्यात अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। इन कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय संगठित अपराध गिरोह को बड़ा झटका माना जा रहा है।
थाना तरवां पुलिस ने 09/10 जनवरी की रात वाहन चेकिंग के दौरान गौकशी व गैंगस्टर गिरोह से जुड़े शातिर अपराधी एकरार पुत्र फिरोज (24 वर्ष) को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़ी मोड़ से आगे पकड़ीकला मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक तेज गति से आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने पर आरोपी भागने लगे और गिरने के बाद एकरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी हासिम पुत्र मुख्तार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
एकरार पर पहले से ही हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट व चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह संगठित गिरोह के साथ मिलकर पशु चोरी कर अवैध रूप से गौकशी कर मांस की बिक्री करता था।
अंतरजनपदीय गैंग के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्ता
दूसरी बड़ी कार्रवाई थाना देवगांव व गंभीरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने कैथीशंकरपुर पुलिया के पास की, जहां एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया (32 वर्ष) – निवासी मुहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर मो. आजिम (25 वर्ष) – निवासी कस्बा देवगांव बरामदगी- 2 तमंचे (.315 बोर), 2 खोखा, 1 जिंदा व 1 मिस कारतूस, 1 पिकअप वाहन पुलिस के अनुसार दोनों अपराधियों पर आजमगढ़, जौनपुर, रायबरेली सहित कई जनपदों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पशु चोरी, वाहन चोरी, गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
संगठित तरीके से चलाते थे गौकशी व पशु चोरी का नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिन में गांवों में पशुओं की रेकी करता था और रात में चोरी कर पिकअप वाहनों से उन्हें सुनसान स्थानों पर ले जाकर अवैध रूप से काटता था। पुलिस से बचने के लिए ये बदमाश हमेशा अवैध हथियार रखते थे और घिरने पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश करते थे।
पुलिस अधिकारियों की सख्त चेतावनी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में संगठित अपराध, गौकशी और पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

0 Comments