आजमगढ़ में एक साथ तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी... सीमा विवाद में उलझी पुलिस...और फिर!


जौनपुर/आजमगढ़। रविवार को आजमगढ़ जनपद की सीमा में सोंगर गांव के पास बेसव नदी में तीन मासूमों के शव बरामद हुए। इसमें से दो के शव एक ही गठ्ठर में और एक शव 15 मीटर दूर पुल के नीचे से बरामद हुआ है। शवों में एक लड़की तो दो लड़कों हैं। आजमगढ़ और जौनपुर पुलिस सीमा विवाद में घंटेभर तक उलझी रही। लेखपाल को बुलाकर जरीब से सीमांकन किया गया, जो आजमगढ़ की सीमा में घटना स्थल पाया गया। लेकिन, आजमगढ़ पुलिस के इनकार करने पर जौनपुर के खेतासराय की पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है। खेतासराय थानाध्यक्ष रामआसरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में लग रहा है कि किसी ने शवों को नदी में प्रवाह किया है। कोई चोट के निशान नहीं हैं। पैर में सफेद रंग के धागे बाधे गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। नाप-जोख के बाद भी खेतासराय पुलिस ने कार्रवाई की। खबर अभी अपटेड की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments