लखनऊ। बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बेटे के निकाह के लिए लड़की देखने गई थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग लड़की के छोटे भाई के साथ हो गया। दोनों साथ घर छोड़कर चले गए। बुधवार को महिला थाने पहुंची और अपने 18 वर्षीय प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। महिला का पति व चार बच्चे उसकी मान मनौव्वल में जुटे हैं।
42 वर्षीय महिला चार बच्चों की मां है। वह करीब एक माह पूर्व नजदीक के गांव में अपने बड़े बेटे के लिए लड़की देखने गई थी। रिश्ते पर बात बन भी गई थी। वहां रुकी तो उसकी मुलाकात लड़की के छोटे भाई से हो गई। दोनों में बातचीत होने लगी और करीब एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए। महिला के पति ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर महिला को बरामद करने की मांग की थी। बुधवार को महिला खुद ही थाने आ गई। उसने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई। महिला का पति और बच्चे भी थाने पहुंच गए। उन्होंने महिला को काफी समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। सीओ राजेश सोलंकी का कहना है कि महिला ने युवक के साथ रहने की इच्छा जताई है। दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी चल रही है। देर रात तक कोई फैसला नहीं हो पाया था और महिला किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी।
0 Comments