लखनऊ। समाजवादी पार्टी से विधायक पूजा पाल के पार्टी से निष्कासित होने के बाद से यूपी की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के नेता और मंत्री पूजा पाल के समर्थन में खड़े दिख रहे हैं। जबकि समाजवादी पार्टी के नेता उनपर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला बोल दिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को पिछड़ों का असली दुश्मन बताया है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सपा बहादुर अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पिछड़ों के असली दुश्मन। चाहते हैं कि पिछड़ा वर्ग सैफई परिवार की गुलामी करे। उन्होंने आगे लिखा कि विधायक पूजा पाल, स्व. विधायक राजू पाल की विधवा सपा के अराजक राज का दर्द जानती हैं। केशव मौर्य ने सपा शासन को हत्या, लूट, दहशत का पर्याय बताया है। केशव ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस, चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था का प्रतीक है।
दरअसल सपा विधायक पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का फरमान सुना दिया गया। अब पूजा पाल भी खुलकर बयानबाजी पर रही हैं। पूजा पाल ने कहा कि पूजा पाल उस च्क्। की पीड़ित महिला है जिसने अन्याय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई। जब कुछ लोग उसी माफिया के घर चाय पानी करते थे। पूजा पाल अब बिना नाम लिए सपा नेताओं को आड़े हाथों ले रही हैं। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने एक बयान में अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी घोर पिछड़ा और घोर महिला विरोधी बताया था।
0 Comments