लखनऊ। प्रदेश के बदायूं में एक युवक शादी के बाद दुल्हन को घर लाया। घर में दुल्हन का खूब स्वागत हुआ। इसी बीच, तीन लड़कियां वहां पहुंच गईं और युवक को अपना बॉयफ्रेंड बताने लगीं। घरवालों ने समझाने की कोशिश की तो तीनों लड़कियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लड़कियों को समझाकर घर वापस भेजा।गांववालों के मुताबिक, जैसे ही दुल्हन घर पहुंची, तीनों ही लड़कियां ऑटो से वहां पहुंच गईं। घरवालों को तीनों के बारे में कुछ पता नहीं था। इसी बीच, तीनों ने युवक को प्रेमी बताना शुरू किया। घटना सोमवार की है। पुलिस के मुताबिक, दूल्हा बारात लेकर बरेली गया था। वह सोमवार को दुल्हन को लेकर वापस लौट रहा था। तभी लड़कियां घर पहुंच गईं।लड़कियों के हंगामे से घरवाले भी सहम गए। उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा था। वहीं, दूल्हा भी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहा था। जब उससे लड़कियों के बारे में पूछा गया तो वह भी ठीक तरीके से जवाब नहीं दे रहा था। पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए मामला समझ नहीं पाए। हालांकि, फिर बाद में पुलिसकर्मियों ने लड़कियों को समझाया तो तीनों अपने घर वापस चली गईं। वहीं, काफी देर तक लड़के के घर पर अफरातफरी का माहौल रहा।इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के सामने लड़कियों का इस तरीके से हंगामा करना असहज स्थिति पैदा कर रहा था। घरवाले भी लड़के से तीनों लड़कियों के बारे में पूछते दिखाई दिए, लेकिन वो चुप्पी साधे रखा। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने कहा कि न ही लड़के के घरवालों ने और न ही तीनों लड़कियों ने केस दर्ज कराया है। अब मामला पूरी तरीके से शांत है।
0 Comments