योग दिवस : मुख्तार के स्टंट ने गडकरी के उपलब्धि पर फेर दिया पानी... और फिर!


मनोज श्रीवास्तव/लखनऊ। भाजपा में कुछ नेता खुद को लाइम लाइट में रखने के लिये तुकबंदी और नौटंकी के लिये जाने जाते हैं। वह उल्टी सीधी टिप्पणी और हरकत करके पार्टी के सिद्धांत और सरकार की उपलब्धि की लंका लगा देते हैं। मोदी सरकार में सबसे अच्छे परफॉर्मर कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिन-रात एक कर देश की गली-गली बैटरी और इलेक्ट्रिक रिक्शा पहुंचा दिया। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवक्ता यह दावा करते नहीं थकते कि हमने गरीब को हांड तोड़ मेहनत से उबारा है।भविष्य में आदमी को आदमी नहीं खींचेगा। आधुनिक बैटरी और इलेक्ट्रिक रिक्शे की पंडित दिन दयाल उपाध्याय के मौलिक चिंतन अंत्योदय (समाज के अंतिम व्यक्ति का आर्थिक-सामाजिक-भौतिक उत्थान) के सिद्धांत को साकार होना बताता है। तुकबंदी वक्तव्य के लिये जाने जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी योग दिवस पर मानव द्वारा मानव को बैठा कर खींचे जाने वाले रिक्शे से पहुंचे।इस स्टंटबाजी में जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री रिक्शे पर बैठे थे वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार रिक्शा खींच कर गडकरी की उपलब्धियों की धज्जी उड़ा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार " रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सिविल लाइन के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्था के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में सुबह रिक्शे से पहुंचे। रिक्शा को भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे। पूर्व मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोशन बाग में समाज के प्रमुख लोगों के साथ योगासन किया। उन्होंने कहा कि सदियों पुराना जांचा, परखा, खरा यह प्रमाणित भारतीय हेल्थ हैंम्पर दुनियाभर के संकट के दौर में सकारात्मक सोच-समझ का सशक्त साधन है।" मुख्तार अब्बास नकवी के इस स्टंट पर कुछ बोलने के लिये भाजपाई भी बगले झांक रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments