लखनऊ। बढ़ते तापमान के बीच तगड़ा पश्चिमी बिछोभ के सक्रिय होने के बाद पूर्वी यूपी के अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर, वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, चंदौली सहित करीब 25 जिलों में बुधवार से तीन दिन लगातार भीषण आंधी तूफान और बारिश के लिए IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
बढ़ते तापमान के बीच यूपी में मौसम के दो रंग देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी यूपी में जहां हीट बेब चलने की चेतावनी जारी की गई। जबकि पूर्वी यूपी के जिलों में 9, 10, 11, अप्रैल को मौसम विभाग (IMD) ने आंधी तूफान बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हमीरपुर और कानपुर सबसे गर्म शहर रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस जब की न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
0 Comments