मिल्कीपुर सीट पर भाजपा की बड़ी बढ़त...सपा उम्मीदवार काफी पीछे !


अयोध्या। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। यहां भाजपा ने बढ़त बना रखी है, सपा पीछे चल रही है। चक्र वार परिणाम घोषित किए जाएंगे। मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की मतगणना के पांचवें राउंड तक की गिनती में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 14220 मतों से आगे चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद को 12895 वोट मिले हैं। जबकि चंद्रभानु को 27115 मत प्राप्त हुआ। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को 21600 वोट मिले, सपा को 9965 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 684 वोट मिले हैं। मिल्कीपुर उपचुनाव में तीसरे राउंड 10,110 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान आगे रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद पीछे हैं। दूसरे राउंड में भाजपा को 10883 वोट मिले, सपा को 4666 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 354 वोट मिले हैं। मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पहले राउंड में भाजपा को 6082 वोट मिले, सपा को 2091 मत प्राप्त हुए। आजाद समाज पार्टी को 198 वोट मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments