लखनऊ। अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है। तो ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है आपका फोन चोरी होने के बाद सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना है। वहां जाकर आपको आपके खोए हुए स्मार्टफोन के बारे में एक एफआईआर दर्ज करवानी है। अगर आप नजदीकी स्टेशन नहीं जाने की स्थिति में है।
तो आप ऑनलाइन भी इस बारे में एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद आपको शिकायत नंबर प्राप्त होगा। उसे नोट करके रख लेना है। इसके बाद आप भारत सरकार के संचार साथी पोर्टल पर विजिट करके अपनो मोबाइल फोन को ब्लॉक भी करवा पाएंगे। इसके लिए आपको खुद ही प्रोसेस करना होगा।
इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट भारत सरकार के संचार सारथी पोर्टल पर विजिट करके https://sancharsaathi.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद आपको Citizen Centric Service के ऑप्शन में Block Your Lost/Stolen Mobile के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके के बाद आपकी स्क्रीन के सामने एक नया पेज ओपन होगा। जिसमें आपको Block Lost/stolen mobile headset के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा। फिर आपको अपने मोबाइल फोन की जरूरी डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद आपको मोबाइल को ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसे ऑनलाइन ही आप अनब्लॉक भी करवा सकते हैं।
0 Comments