पूरा मामला महानगर कोतवाली का है। पुलिस लाइन निवासी महिला दरोगा के पहले पति की मौत हो चुकी है। उसका पहले पति से एक बेटा भी है। अप्रैल 2021 में दरोगा ने लखनऊ में तैनात एक इंस्पेक्टर से शादी की थी। जो मौजूदा वक्त में मेट्रो में तैनात है। पीड़िता के मुताबिक रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आवास में जेठ-जेठानी भी साथ रहते हैं। पीड़िता महिला दरोगा का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति का व्यवहार बदल गया। महिला दरोगा ने बताया कि 21 सितंबर की रात में कमरे से आवाजें आ रही थीं। उसने पास जाकर देखा तो इंस्पेक्टर पति जेठानी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। उसने दोनों को बिस्तर पर एक साथ देखकर विरोध जताया तो जेठानी और उसके पति ने उसकी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। साथ ही महिला के जेवर भी छीन लिए। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इस बात की जानकारी जब जेठ को दी तो उन्होंने भी उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। उल्टे उसके बाल पकड़कर घसीटा और उसके साथ अश्लीलता की। महिला दरोगा का आरोप है कि जेठ, जेठानी और उसके पति ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महानगर कोतवाली में पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जेठ-जेठानी और उसके इंस्पेक्टर पति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
0 Comments