पत्नी के गुमशुदगी के करीब 25 दिनों के बाद अमृत चोधरी ने राम स्वरूप को फोन किया और कहां कि तुम्हारी पत्नी मिल गई है। तुम्हारी पत्नी मुंबई में है। तुम इसे यहां से ले जाओ. इस बात की जानकारी मिलते ही राम स्वरूप काफी खुश हो गया। वहीं 28 अक्टूबर को राम स्वरूप गांव के ही अब्दुल कलाम के साथ मुंबई के लिए निकल गया। मुंबई पहुंचते ही राम स्वरूप की अमृत चौधरी, विनय उपाध्याय और अब्दुल कलाम ने जमकर पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें राम राम स्वरूप दर्द से तड़पता हुआ नजर आ रहा है। परिवार के लोगों को एक 1 नवंबर को सूचना मिली कि राम स्वरूप की मौत हो गई है। घटना की जानकारी होते ही परिवार के मुंबई पहुचे और शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ बस्ती ले आए। मृतक के भाई लालजी ने कलवारी थाने में प्रार्थना पत्र देकर राम स्वरूप की पत्नी नंदनी, अमृत चौधरी, अब्दुल कलाम और विनय उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना मुंबई में होने की वजह से पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद लालजी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर एक शिकायत पत्र दिया है। एसपी से शिकायत के बाद मृतक की पत्नी का बयान सामने है, जिसमें वह बता रहा है कि पति से झगड़ा होने के बाद अपनी मर्जी से मुंबई गई थी। विनय समेत जिन लोगों पर भी केस हुआ है। वह सभी लोग निर्दाेष हैं। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 19 सितंबर को कलवारी थाना पर नंदनी के गुमशुदगी की तहरीर के आधार पर 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद राम स्वरूप को जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी मुंबई चली गई है। उस को ढूंढने के लिए राम स्वरूप मुंबई गया था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0 Comments