आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वाेदय पब्लिक स्कूल के परिसर में मंगलवार को दीपावली पर्व के उत्सव के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि, विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, विद्यालय की निदेशिका श्रीमती कंचन यादव एवं प्रधानाचार्य विधान तिवारी ने संयुक्त रूप से राम दरबार की पुष्पार्चना एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। तत्पश्चात लक्ष्मी-गणेश की पूजा, अर्चना एवं वन्दना से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके बाद रामायण पर आधारित मनमोहक एवं भक्तिमय नृत्य नाटिका का भव्य मंचन बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर आकर्षक अल्पना/रंगोली का अनुपम चित्रण किया गया। इसी क्रम में बच्चों द्वारा हाऊस बोर्ड डेकोरेशन, दिया डेकोरेशन इत्यादि का आयोजन किया गया। विद्यालय के नन्हें मुन्हे बच्चों के द्वारा हैलोविन पार्टी मनायी गयी। इस दौरान प्रबन्धक राजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है। जिस प्रकार भगवान श्री राम ने सत्य का साथ देते हुए असत्य पर विजय प्राप्त की उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में इसी विचारधारा को अपनाना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग, विद्यार्थीगण एवं अन्य कर्मचरियों समेत विद्यालय के अभिभावको को भी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनायें दी।
0 Comments