लालू यादव के दामाद तेज प्रताप सिंह यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार सांसद रह चुके हैं। इस चुनाव में उनको मौका नहीं मिल पाया। मैनपुरी से इस बार अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव लड़कर लोकसभा गई हैं। तेज प्रताप को अखिलेश ने अपनी सीट से विधानसभा लड़ाया है। अनुजेश प्रताप की मां उर्मिला यादव दो बार विधायक रही हैं, पत्नी संध्या भी भाजपा मेंअनुजेश प्रताप ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ही भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया था। धर्मेंद्र यादव ने तभी एक बयान जारी कर कहा था कि भाजपा के किसी नेता से उनका कोई संबंध नहीं हो सकता। सपा सांसद ने मीडिया के लिए तब जारी इस अपील में पत्रकारों से आग्रह किया था कि अनुजेश प्रताप सिंह को उनके बहनोई या रिश्तेदार के तौर पर ना दिखाया जाए। अनुजेश प्रताप सिंह की मां उर्मिला यादव सपा के टिकट पर घिरोर से दो बार विधायक रही हैं। उर्मिला यादव को 2011 में मुलायम सिंह ने पार्टी से निकाल दिया था। उसके बाद वो कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। अनुजेश की पत्नी और धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या यादव सपा के टिकट पर मैनपुरी में 2015 की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं लेकिन 2017 में सपा ने ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला दिया था। तब भाजपा की मदद से उनकी कुर्सी बची। अनुजेश उसी साल बीजेपी में शामिल हो गए थे और बाद में संध्या भी भाजपा में शामिल हो गईं।
0 Comments