तेजी से बदल रहा मौसम, बढ़ा ठंड का एहसास...इन जिलों में हो सकती है बारिश!


लखनऊ। प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात की हवा में ठंड का एहसास बढ़ रहा है। कई शहरों के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों में सर्दी-खांसी जुकाम जैसी समस्घ्याएं बढ़ रही हैं। मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटे में प्रयागराज, वाराणसी, कौशांबी, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, जौनपुर, मिर्जापुर, संत रविदासनगर, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, मऊ और गाजीपुर में हल्की बारिश हो सकती है। गोरखपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस दौरान वेस्ट यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। 28 अक्टूबर को भी पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। कानपुर में हल्के से मध्यम बादल रहेंगे लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मेरठ में बादलों के बीच धूप खिल सकती है। लखनऊ और आसपास के जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। पश्चिम दिशा की ओर सामान्य गति से हवा चल सकती है। पूर्वाचल में शनिवार की रात से चल रही ठंडी हवाओं और सुबह छाए घने कोहरे से तापमान में गिरावट से ठंड ने दस्तक दे दी है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। अचानक बढ़ी ठंड से लोग सिहर उठे। वहीं मौसम परिवर्तन के कारण लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में भी आने लगे हैं।

Post a Comment

0 Comments