लखनऊ। योगी सरकार यूपी में ओबीसी कोटे में मुसलमानों को दिए जा रहे आरक्षण की समीक्षा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इस क़वायद के तहत यह पता किया जाएगा कि मुसलमानों को आख़िरकार किस नियम-व्यवस्था के तहत ओबीसी कोटे में आरक्षण दिया जा रहा है। दावा है कि यूपी में 24 से ज्यादा मुस्लिम जातियों को ओबीसी कोटे में आरक्षण मिलता है। सूत्रों के मुताबिक़ सपा सरकार में इसके लिए नियम बनाये गए थे।

0 Comments