प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी में नेताजी की बहु, खुद किया बड़ा ऐलान!


लखनऊ। मुलायम परिवार की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि रायबरेली में प्रियंका के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि डिंपल के खिलाफ कभी चुनाव नहीं लड़ेंगी। मेरी जेठानी है। उनका सदैव आदर है। यादवों को बीजेपी में लाना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है। मुलायम परिवार की बहू और बीजेपी नेता अपर्णा यादव का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रायबरेली में प्रियंका गांधी के खिलाफ़ लड़ने को तैयार हूँ। अगर पार्टी बोलेगी तो बिलकुल लड़ेंगे। क्यों नहीं लड़ सकते हैं? प्रियंका गांधी को हरा सकती हूँ, बिलकुल हरा सकती हूँ, क्यों नहीं हरा सकती हूँ?

पार्टी पूरी लग जाएगी। पार्टी के साथ अपर्णा यादव लगी हुई है। प्रधानमंत्री जी की पूरी हवा है, लहर है तो क्यों नहीं? मैं डिंपल यादव का बहुत आदर करती हूँ। देवरानी का जेठानी को चुनौती देने का कोई इरादा नहीं। वह हमेशा मेरे लिए बड़ी जेठानी हैं। मेरी भाभी हैं। उनके लिए मेरे मन में हमेशा आदर है। उनके मन में क्या है ये वो बता सकती हैं। जो ये बात कह रहा है वो अपने आँखों पर धृतराष्ट्र की तरह पट्टी बाँध चुका है। पार्टी मेरे बारे में सोच रही है ये मुझे पता है। यादव हूँ यादवों के बारे में बात भी रखती हूँ कि जिनको नहीं समझ में आ रहा है जो सिर्फ़ कुछ ही यादव को देखना चाहते हैं। मैं लगातार अपने यादव भाई बहनों के बीच में जा रही हूँ। मैंने यादवों के पोलिंग बूथ पर जाकर वोट माँगे थे उन सभी जगहों पर हमारा बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि है कि मैंने यादवों को बीजेपी में लाने का काम किया है। नेताजी ने मुझसे कहा था कि मोदी जैसे व्यक्ति की ज़रूरत है भारतवर्ष को। तभी मैं पार्लियामेंट में ऐसा बोलकर आया। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसका तर्पण हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments