बिना पेपरलीक के परीक्षा नहीं करा पाई भाजपा...सर्वाधिक मत प्राप्त बूथों को दी जायेगी प्राथमिकता!


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी का सदर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को छतवारा में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ की सम्मानित जनता से वोट की अपील करते हुए कहा कि सात साल बीत गए एक भी परीक्षा पेपर लीक के बिना नहीं हो सकी, अग्निवीर और पेपर लीक के माध्यम से नौजवानों की कमर तोड़ने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। लाखों की संख्या में किसानों को सरकार की गलत नीतियों के वजह से आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ा। भाजपा जब यूपी की 80 सीटों पर हारेगी तभी प्रदेश और देश को दुश्वरियों से मुक्ति मिलेगी। पांचो विधानसभाओं में सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले टॉप 5 बूथों पर कार्य में प्राथमिकता दी जायेगी और पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया जायेगा। पूर्व मंत्री विजय लाल यादव ने अपनी गीतों के माध्यम से वोट की अपील किया, बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बलराम यादव ने जनता से धर्मेंद्र यादव को जिताने की अपील की। गुड्डू जमाली साहब ने वादा किया कि आजमगढ़ से सपा को विजय श्री दिलाने के लिए अपनी जान लड़ा देंगे, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है, देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक अखिलेश यादव, संग्राम यादव, पूजा सरोज, नफीस अहमद, कमला प्रसाद यादव, करुणाकांत मौर्या, राम दुलारे राजभर, विधान सभा अध्यक्ष हरीशचन्द्र यादव समेत हज़ारों की संख्या में क्षेत्र की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। संचालन शिव मूरत यादव और अध्यक्षता सूर्यभान पाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments